Social Work क्या हैं-

आज हम देखते हैं कि social work या समाज कार्य क्या हैं:-

Social work (समाज कार्य) सामाजिक (बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, विधवा विवाह,घरेलू हिंसा आदि) व मनोसामाजिक(मानसिक रूप से पीडित,अवसाद से पीड़ित आदि) के समाधान के लिए या उत्थान के लिए किसी व्यक्ति, समूह, संगठन या समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने में या उनकी स्थति में सुधार लाने के लिए किये जाने वाला प्रयास या कार्य ही समाज कार्य कहलाता हैं।

समाज कार्य में किसी व्यक्ति या समूह की सहयता इस तरह से की जाती हैं जिससे उन लोगो के अंदर यह क्षमता विकसित हो सके जिससे वह अपनी व दुसरो की सहायता कर सके।

Social Work Kya hai
Social Work Kya hai

1. समाज कार्य एक व्यावसायिक सेवा हैं।

व्यावसायिक सेवा मतलब जिस कार्य को करने से किसी कि सेवा होने के साथ ही साथ सेवा करने वाले की आजीविका चलने के लिए उसका साधन भी बने ,मतलब उस कार्य को कार्य करने से उसे पैसे भी मिले।

व्यावसायिक सेवा मतलब एक ऐसा कार्य जिससे करने वाले तथा जिसके लिए किया जा रहा हो दोनों का ही फयदा हो सके।

व्यावसायिक सेवा वह सेवा हैं  जिसके बदले में सेवा करने वाले को कुछ पैसे मिले ,जिससे वह अपनी आजीविका चला सके।

Ex. डॉक्टर क्योकि वह सेवा भी करता हैं और उसके बदले फ़ीस भी लेता हैं।

उसी तरह सोशल वर्कर अपनी सेवाओं के बदले कुछ फ़ीस लेते हैं इसीलिए इसे व्यावसायिक सेवा कार्य कहा जाता हैं।

2. यह समाज द्वारा स्वीकृत हैं :-

समाज द्वारा स्वीकृत मतलब जिससे समाज को कोई परेशानी न हो।

Ex. यदि कोई वृद्धआश्रम चला रहा हैं तो  समाज या समाज  लोग को इससे कोई परेशानी नहीं हैं बल्कि इससे सामाजिक पीड़ित व्यक्तियों की सहायता भी हो रही हैं तथा उससे जुड़े लोगो की आजीविका भी चल रही हैं।

वह व्यवसाय जिससे समाज को कोई परेशानी या नुकसान न हो समाज द्वारा स्वीकृत व्यवसाय कहलाते हैं।

तो हम कह सकते कि समाज कार्य एक व्यावसायिक सेवा हैं जिससे सामाजिक तथा मनोसामाजिक समस्याओ से समाज को उभारने में मदद की जा सके तथा इससे इसे करने वाला व्यक्ति भी अपनी आजीविका चला सके।

समाज कार्य कि प्रक्रिया(Process of social work):-

Process of social work
Process of social work

1. अध्ययन :-

इस step में किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह की समस्या के आधार पर उनमे उतपन्न होने वाली परेशानी को जानने की कोसिस की जाती हैं।

2. मूल्यांकन एवं निदान:-

इसमें पुरे अध्ययन के बाद, आने वाले निष्कर्ष का मूल्यांकन किया जाता हैं तथा मूल्यांकन  करने के बाद उसका निदान या हल निकला जाता हैं।

3. उपचार

इस step में अध्ययन कि गयी समस्या के मूल्यांकन के बाद, निकाले गए निदान के अधार पर उसका उपचार किया जाता हैं।

यही process repeat होते रहती हैं जब तक समस्या समाप्त न हो जाये।

Aim of Social Work(समाज कार्य के उद्देश्य):-

1. सामाजिक समस्या (जैसे दहेज़ प्रथा,दहेज़ उत्पीड़न,घरेलू हिंसा,तलाक, विधवा विवाह आदि) को दूर करना।

2. मनोसामाजिक समस्या (जैसे मेन्टल पेसेन्ट आदि) को दूर करना।

3. किसी व्यक्ति, समूह या समुदाय की डायरेक्ट या इनडायरेक्ट सहायता करना।

4. सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को इस समस्या से उभरकर उनमे खुद व दुसरो की सहायता करने की क्षमता पैदा करना।

5. व्यक्तियों में दुसरो की सहायता करने कि भावना पैदा करना।

6. सामाजिक सम्बन्धो को मधुर बनाना और सामाजिक वातावरण ठीक करना।

7. सामाजिक उन्नति और विकास के अवसर उपलब्ध करना।

सोशल कार्य की विशेषताएं :-

1. यह एक व्यवसायिक सेवा हैं व्यावसायिक सेवा मतलब इसमें व्यक्ति सामने वाले व्यक्ति या समूह की मदद करने के साथ ही साथ अपने जीवन यापन के लिए अपनी खुद की मदद भी करता हैं।

2. Social Work में सामाजिक व मनोवैज्ञानिक समस्याओ को दूर करने के साथ ही साथ उन में इस तरह की क्षमता develop की जाती हैं जिससे वे आगे वह खुद अपनी मदद कर सके।

3. इसमें किसी भी व्यक्ति, समूह या समुदाय को  सहायता प्रदान कि जा सकती हैं इसमें कोई पाबन्दी नहीं होती हैं।

4. यह लोगो में आत्म सहायता करने की क्षमता का  विकास करती हैं।

5. यह लोगो की मानसिक तथा आर्थिक दोनों तरह से सहायता करने में मदद करता हैं।

Leave a Reply